बलिया, जनवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और गलन से बचाव के लिए निकायों में स्थापित रैन बसेरों में सुविधाएं बेहद नाकाफी हैं। वहां ठहरने वालों के लिए खाने-पीने का इंतजाम तो कहीं भी नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर शहर कोतवाली के पास एकमात्र स्थाई रैन बसेरा रहने के लिहाज से तो ठीक है लेकिन यहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं है। इस बार अस्थाई रैन बसेरा के नाम पर भी सिर्फ रोडवेज के पुराने भवन के बगल में स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में टेंट लगाया गया है। यहां करीब आधा दर्जन बेड और रजाई रखे गए हैं। जानकारी के अभाव में वहां भी कोई नहीं पहुंच पाता। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 12 निकायों में स्थाई और अस्थाई कुल 13 रैन बसेरा संचालित हैं। इसमें कुल 235 लोगों के रहने की व्यवस्था है। ठंड से बचाव के लिए वहां रजाई, कम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.