अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या, संवाददाता। लगातार गिरते तापमान के साथ रातें बेहद कष्टदायक हो गई हैं। ऐसे में पवित्र नगरी अयोध्या में भी नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम ने आठ प्रमुख स्थानों पर स्थायी और अस्थायी रैन बसेरे बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इन रैन बसेरों में कुल 580 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी नागरिक खुले आसमान के नीचे रात न गुजारने को मजबूर हो। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार इन आश्रय गृहों में न सिर्फ रहने की सुरक्षित जगह होगी, बल्कि गर्म कंबल, पीने का पानी, शौचालय और प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए शहर के 257 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की योजना बनाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम के वार्डों में कंबल वितरण भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.