कानपुर, दिसम्बर 17 -- नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बढ़ती सर्दी व शीत लहर के बीच रैन बसेरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर में 31 रैन बसेरे संचालित हैं। जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों के ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए अपर नगर आयुक्तों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव जोन 4 व 5, अनूप कुमार बाजपेई जोन 3 व 5 जबकि संतोष यादव जोन एक व दो के रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक प्रतिदिन अथवा सप्ताह में कम से कम तीन दिन प्रत्येक दशा में रात दस बजे के बाद अधिकारी क्षेत्र में रैन बसेरों का निरीक्षण अवश्य करें ताकि आम जन को किसी होने वाली किसी समस्या को दूर कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.