गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को बशारतपुर और शिवपुर सहबाजगंज स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बशारतपुर के रैन बसेरे में व्यवस्था काफी खराब मिली। वहीं, शिवपुर सहबाजगंज के रैन बसेरे पर ताला लगा हुआ मिला। नगर आयुक्त ने परियोजना अधिकारी डूडा को दोनों रैन बसेरों के संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद महापौर डॉ. मंगलेश नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ खजांची चौराहा से फातिमा हॉस्पिटल रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह कूड़े का ढेर मिला। किनारे नाला और कई खाली प्लाटों में भी कूड़ा फेंका हुआ मिला। इसपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल सेनेटरी अधिकारी को तत्काल साफ करवाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि न...