आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को आदर्श नगर पंचायत जीयनपुर में ठंड से बचाव के लिए बनाए गए रैन बसेरा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के ईओ को निर्देशित किया कि बेडशीट साफ एवं सूती कपड़ों की रखें। तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल कोटेशन लेकर आवश्यक सामानों की खरीदारी की जाए। किसी भी तरह की खरीदारी में वित्तीय नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरे में गर्म पानी एवं अलाव की भी व्यवस्था की जाए। एक कर्मचारी की तैनाती करें, जो आईकार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहे। यदि कोई केयरटेकर रखा जाता है तो वह भी अपने आईकार्ड के साथ रहे। अधिशासी अधिकारी ने तीन दिन के अंदर सभी आवश्यक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.