एटा, जनवरी 7 -- शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों और निराश्रित लोगों के ठहराने के लिए बनाए गए रैनबसेरा में व्यप्त अव्यवस्थाओं को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने सात जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किया है। बुधवार को नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बनाए गए रैनबसेरा में हीटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया गया है। हल्की रजाइयों के स्थान पर मोटी रजाई उपलब्ध कराईं। ठंड एवं शीतलहर के चलते आश्रयहीन व्यक्तियों के ठहरने के लिए जिला अस्पताल परिसर में 35 बैड का स्थाई शेल्टर होम एवं रोडवेज बस स्टैण्ड पर 25 बैड का रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है। इसमें महिला एवं पुरूषों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रुकने वाले व्यक्तियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.