प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। बढ़ती ठंड से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। इसके लिए शहर में कई चौराहों पर रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस क्रम में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास वाटर प्रूफ रैन बसेरा का निर्माण रविवार से शुरू से शुरू हो गया है। कर्मचारियों के अनुसार मंगलवार तक रैन बसेरा बनकर तैयार हो जाएगा। रैन बसेरा में महिला और पुरुष दोनों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर रह सकता है। बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। रैन बसेरा में पेयजल की व्यवस्था रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि नवंबर में ही रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत भले है लेकिन सुबह और शाम धुंध और कोहरा छाने से ठिठुरन बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.