वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू में रैगिंग के मामले में एमबीबीएस के 25 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। एंटी रैगिंग कमेटी ने सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी सभी छात्रों के अभिभावकों को बुधवार को तलब किया गया था। अभिभावकों ने क्षमा मांगी और छात्रों ने भी ऐसे कृत्य न करने का संकल्प लिया। आईएमएस के 2023-24 बैच के एमबीबीएस के छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगा था। पीड़ित छात्रों ने एंटी रैंगिंग कमेटी में शिकायत की थी। जिसके आधार पर कमेटी ने जांच की। जांच में 25 छात्र दोषी मिले। इसके बाद सभी पर जुर्माना लगाया गया है। इसी मामले में बुधवार को सभी के अभिभावक को भी बुलाया गया था। हालांकि कई अभिभावक नहीं पहुंचे लेकिन जो पहुंचे उन्होंने कमेटी की चेयरमैन प्रो. रॉयना सिंह, आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.