प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल छात्रावास में हुई रैगिंग के मामले में जांच की प्रक्रिया गुरुवार को आगे बढ़ी। इस प्रकरण में फंसे 16 छात्रों में से दस छात्रों के अभिभावक चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और विश्वविद्यालय की ओर से गठित जांच समिति के समक्ष अपनी बात रखी। सभी छात्र भी समिति के सामने उपस्थित रहे, हालांकि छह छात्रों के अभिभावक नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि दूरदराज होने के कारण फिलहाल प्रयागराज नहीं आ पाए हैं, वह शुक्रवार को पहुंचेंगे। उस दिन सभी छात्रों के अभिभावक अपने-अपने एफिडेविट भी जमा करेंगे, जिसमें वे यह लिखेंगे कि भविष्य में उनके पुत्र किसी अनुशासनहीन गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि इस मामले में कार्रवाई उदाहरण बनेगी ताकि कोई भी छात्र आगे इस तरह की हरकत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.