भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से रैक को रखने में परेशानी हो रही है। इस परेशानी को दूर करने के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड से 80 मीटर दूर गुमटी नंबर दो के एरिया तक डबल लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। अभी दो नंबर गुमटी तक सिंगल लाइन है। यहां तक वॉशिंग पिट में ट्रेनों की रैक को धोने के बाद उसे रखने में परेशानी होती है। इन जगह डबल लाइन बिछेगी, जिसे संटिंग पिट कहा जाएगा। इससे ट्रेनों की रैक की धुलाई के बाद रखने में परेशानी नहीं होगी। एक सप्ताह पहले डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निरीक्षण व निर्देश के बाद सीनियर पीडब्लूआई संतोष कुमार, एईएन भागलपुर आरबी महतो, आईओडब्लू ओमप्रकाश भगत व टीम के अन्य सदस्यों ने दोहरीकरण को लेकर सर्वे किया। इन अधिकारियों ने सर्वे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.