रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में चल रहे रिलायंस कार्निवल के छठे दिन शुक्रवार को फैशन और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिला। मॉडल शो में महिलाओं ने रैंप वॉक कर महिला सशक्तीकरण का सशक्त संदेश दिया। इस शो के माध्यम से समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और समय के साथ बदलती उनकी सकारात्मक तस्वीर को बखूबी पेश किया गया। वहीं, किड्स फैशन शो में बच्चों ने ट्रेंडिंग गानों पर अपनी शानदार चाल और अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्निवल में उमड़ी भीड़ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर चले आयोजनों में मिस्ट्री बैग रेस, एंकर गेम, नंबर नखरा चैलेंज, लाफ्टर चैलेंज, स्टैचू डांस शोडाउन, क्यूआर क्वेस्ट और रैप बैटल मुख्य आकर्षण रहे। मेले में सजे विशेष रिक्शे आ जा मेरी रिक्शा में बैठ जा के पास सेल्फी और रील ...