रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दस्तान ब्यूरो। सिरमटोली रैंप विवाद में दर्ज केस में सरकार के आदेश पर डीजीपी ने अग्रेतर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। 30 मार्च को सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने के लिए पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में कई लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था। उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने के साथ-साथ विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की एवं छीना-झपटी की थी। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, बल एवं दंडाधिकारियों ने संयम का परिचय देते हुए विधि व्यवस्था का संधारण किया था। घटना के संदर्भ में चुटिया थाना में कांड संख्या 77/2025 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.