रांची, मार्च 30 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार आदिवासी-मूलवासी विरोधी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि आदिवासी समाज कई दिनों से आंदोलनरत है कि फ्लाईओवर के रैंप से सिरम टोली सरना स्थल का मार्ग बाधित नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि आज भी सैकड़ों सुरक्षा बलों को तैनात कर सरना स्थल की किलेबंदी कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रैंप विवाद को नजरअंदाज कर रहे हैं, उन्हें आदिवासी संस्कृति और सरना स्थल की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरना समिति तथा अन्य संगठनों के आंदोलन का आजसू समर्थन करती है। रैंप विवाद पर रांची बंद को मिले जनसमर्थन के बाद भी राज्य सरकार की आंख नहीं खुली है। डॉ भगत ने कहा कि सरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.