भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रविवार को सैंडिस कंपाउंड में अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर का महासत्संग राजनीतिक दृष्टिकोण से भी चर्चा का विषय बन गया। यूं तो श्री श्री रविशंकर ने अध्यात्म, जीवन के सूत्र, ध्यान और प्रणायाम पर ही अधिक बातें की। लेकिन सभास्थल के रैंप पर दो पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और अश्विनी चौबे के साथ उनका वॉक करना चर्चा का विषय बन गया। हालांकि श्री श्री रविशंकर ने इस दौरान कुछ कहा नहीं लेकिन सिर्फ उन्हीं दोनों के साथ रैंप पर जाना अहम था। बता दें कि भाजपा में ये दोनों नेता लंबे दिनों से भागलपुर में हैं और आए दिन दोनों के बीच फासले की भी चर्चा होती है। अलबत्ता अध्यात्मिक गुरू के साथ दोनों का एक साथ रैंप पर जाना अहम माना जा रहा है। ऐसे मंच पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.