हजारीबाग, मार्च 8 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। जमशेदपुर के अल्टीमेट स्नूकर एंड पूल एरीना (बिस्टुपुर) में पहला रे रिओर्डन स्नूकर टूर्नामेंट हुआ। जिसमे दो इवेंट खेला गया 6 रेड्स और स्नूकर यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से 3 मार्च तक चला। इस प्रतियोगिता में रांची, हज़ारीबाग और जमशेदपुर से लगभग 60 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। जिसमे 6 रेड्स के विजेता हजारीबाग के कशिश चंद्र रवि रहे और उप विजेता हजारीबाग के डॉ. स्नेहांशु साहा रहे। वही स्नूकर में डॉ स्नेहांशु साहा विजेता रहे और जमशेदपुर के शाहबाज़ उप विजेता रहे । विजेताओं को ट्रॉफी अनीश पारीख (सेक्रेटरी- झारखण्ड स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन ) के द्वारा देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.