बिजनौर, जनवरी 3 -- नगर पालिका परिषद, बिजनौर द्वारा क्षेत्र में कार्य कर रहे समस्त रेहड़ी, शहरी पथ विक्रेता एवं पटरी वालों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए सूचित किया गया है। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के अनुसार, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पुनर्गठन के उपरांत आत्मनिर्भर बनाए जाने के उद्देश्य से 15,000 रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। यह ऋण विशेष रूप से छोटे दुकानदारों, ठेला-रेहड़ी संचालकों एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों के लिए है। जो व्यक्ति अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका परिषद, बिजनौर कार्यालय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर लाभान्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.