फरीदाबाद, मई 26 -- बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे पर सरकारी अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़ी होने वाली बिरयानी की रेहड़ी वालों को हटाने पहुंचे निगम कर्मियों और रेहड़ी वालों के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान निगम कर्मियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और सभी आठ रेहड़ियों को निगम कार्यालय में जमा करा दिया। फरीदाबाद नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता सोमवार को संयुक्त आयुक्त करण सिंह के आदेशानुसार नेशनल हाईवे पर अस्पताल के गेट के आसपास लगने वाली बिरयानी की रेहड़ी वालों को हटाने पहुंचे। रेहड़ी वालों पर आरोप है उनके कारण नेशनल हाईवे पर जाम रहता है। उनकी रेहड़ी पर आने वाले ग्राहक रोड पर वाहन खड़े करते है। इसके अलावा उनके द्वारा फैंके जाने वाले गंदगी से बेसहारा पशु भी आसपास मड़राते है।इस कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। निगम के कर्मचारी जब रेहड़ी को मौके से हटाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.