नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास रेहड़ी लगाने के विवाद में एक शख्स ने बड़े भाई को चाकू से गोद दिया। महेंद्रा पार्क पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। गोविंदा आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास फलों की रेहड़ी लगाता है। इसी के बगल में गोविंदा का छोटा भाई धर्मेंद्र भी रेहड़ी लगाता है। दोनों भाईयों के बीच रेहड़ी लगाने और ग्राहक बुलाने के नाम पर काफी विवाद होता रहता था। प्रत्यक्षदर्शी शंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात को धर्मेंद्र गुस्से में आया और उसने अपने भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.