उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार रात तीन रेस्तरां में अवैध हुक्का बार चलाने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 21 हुक्का, 18-18 चिलम और पाइप, दो हीटर, आठ चिमटी, दो पैकेट कोयला, 23 पैकेट तंबाकू और तीन डिब्बी तंबाकू बरामद की है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सदर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध हुक्का बार के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने सदर क्षेत्र के फूड कोस्टा, फ्लोर हाउस और पिज्जा केव रेस्तरां में रविवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से हुक्का बार चलाने पर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला निवासी साहिल चौधरी, इसी मोहल्ला निवासी पीयूष, पीतांबर नगर सेंटजूस वाली गली निवासी अनूप, धवन रोड बुधवारी छह निवासी हर्षित शुक्ला, पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.