गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी विभाग की टीम ने आरडीसी स्थित रेस्तरां में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब बेचने और परोसने का भंडाफोड़ किया है। मौके से टीम ने हरियाणा मार्का की शराब की बोतलें बरामद कीं। लाइसेंस न दिखा पाने पर मौके पर मौजूद संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। आबकारी निरीक्षक सेक्टर-एक कीर्ति सिंह ने कविनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि 25 दिसंबर की रात आरडीसी कविनगर स्थित फ्लॉक-ओ-क्लॉक रेस्तरां में अवैध रूप से शराब परोसने की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ रात करीब पौने दस बजे रेस्तरां पहुंची। टीम को देखते ही काउंटर पर मौजूद युवक भागता हुआ अंदर गया और शराब से भरे ग्लास मेज के नीचे छिपाने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।...