प्रयागराज, मार्च 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट की संचालिका से अभद्र व्यवहार करने, जान से मारने के साथ ही रेस्टोरेंट में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में अनिल गोस्वामी, हमजा एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली विदुषी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति डेढ़ साल से सिविल लाइंस में किराए की जगह पर रेस्टोरेंट चला रहे हैं। बीते दो माह से पति काम के सिलसिले में बाहर आना जाना लगा हुआ है। जिसके चलते उन्हें रेस्टोरेंट संभालना पड़ता है। आरोप है कि रेस्टोरेंट के बाहर पान की गुमटी पर अनिल गोस्वामी अपने पांच-छह साथियों के साथ खड़ा होकर अभद्र इशारे करता था। जिसको वह नजर अंदाज करती रही। इसके बाद वह अक्सर अपने दो-चार साथियों को ...