प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। रेस्टोरेंट की आड़ में बिना लाइसेंस अवैध बार का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है। सिविल लाइंस बस अड्डे के पास फीका रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस बार का संचालन पाया गया। शाम को पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। आबकारी विभाग की ओर से सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा गया है। जबकि मैनेजर मौके से फरार हो गया। इसके पूर्व सिविल लाइंस में मकाऊ रेस्टोरेंट पर भी इसी आरोप में कार्रवाई हुई थी। आबकारी विभाग के अफसरों ने इस वक्त जिले में संचालित अवैध बार के खिलाफ अभियान चलाया है। शुक्रवार शाम को आबकारी निरीक्षक बृजेश पांडेय, पीयूष विक्रम और अभिषेक मिश्र फीका रेस्टोरेंट पहुंचे तो यहां पर खुले आम बार का संचालन पाया गया। कुछ ही देर में जिला आबकारी अधिकारी सुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.