हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। भुजियाघाट में मंगलवार रात बारिश के बीच नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट में घुस गई। यहां खाना खा रहे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। यहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड पर भुजियाघाट में अमर सिंह जीना का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात एक कार सवार व्यक्ति ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। कार रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। जिस वक्त यह घटना हुई रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। कार से एक व्यक्ति उतरा, जो खुद को पुलिस कर्मी बता रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों का कहना है कि खुद को पुलिस कर्मी बताने वाला चालक नशे में था। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.