मुरादाबाद, फरवरी 6 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम नकटपूरी खुर्द निवासी महंत अनिल नाथ ने ग्राम मानपुर के नजदीक मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। महंत ने पुलिस से शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें अंजाम भुगतने की धमकियां दी जाने लगीं। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मामले की जांच कराकर रेस्टोरेंट संचालक पर कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...