कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट की लिफ्ट बंद होने के कारण मां-बेटे अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू कर करीब 30 मिनट बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। रामकृष्ण नगर निवासी रजनीश गुप्ता मंगलवार रात को अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का चेकअप कराने के लिए लाजपत नगर स्थित एक निजी अस्पताल गए थे। रास्ते में मां-बेटे शिवाजी नगर स्थित रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर कॉफी पीने गए थे। जहां से लौटते वक्त वह दोनों लिफ्ट में घुसे। अचानक लिफ्ट बंद होने के कारण वह दोनों अंदर फंस गए। काफी समय बीतने पर उन्होंने शोर मचाया तो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को जानकारी हुई। तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा टीम के साथ पहुंचे। दमकल कर्मियों ने टेक्नीशियन टीम की मदद से करीब 30 मिन...