कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार को पकड़ा। टीम ने मौके से 13 हुक्का, 21 चिलम समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। रेस्टोरेंट में काम कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कोतावाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि बीते कई दिनों से नवीन मार्केट में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात टीम ने नवीन मार्केट के प्रथम तल स्थित 007 और टीवीके डिस्क एंड लॉन्ज में छापा मारा। टीम को मौके पर रेस्टोरेंट के भीतर टेबल पर हुक्का जलते मिले। टीम ने कर्मचारियों से हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। मौके से 13 हुक्का, 21 चिलम, एक फ्लेवर डिब्बा, 55 कोल पैकेट, हुक्के का चार्जर, हुक्के के 15 पाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.