लखनऊ, मई 11 -- नक्खास अकबरी गेट के पास स्थित इरफानिया मदरसे के सामने एक बिल्डिंग में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। यहां नाबालिग बच्चे हुक्का पीने के लिए आते थे। चौक पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर दो को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच हुक्का, चिलम, 16 पाइप और तम्बाकू के कई फ्लेवर बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान संचालक पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में दौलतगंज अहमदगंज का रहने वाला पिंकू पाल, गौरभीट फैजुल्लागंज का कमलेश यादव है। हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय और उनकी टीम को भेजा गया था। टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संचालक अयाज भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर कमलेश यादल और पिंकू पाल को पकड़ लिया। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.