अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट कर्मी और उसके साथियों की पिटाई की गई। मामले में पार्षद समेत पांच को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित इनायतनगर थाना क्षेत्र के महुलारा निवासी अम्ब्रीश कोरी उर्फ बाबा का कहना है कि वह आरटीओ आफिस के पास एक रेटोरेन्ट पर काम करता है। वह देर रात सड़क किनारे पेशाब कर रहा था। इसी दौरान घोसियाना निवासी पार्षद धर्मवीर,सगे भाई सुहेल खान,रुहेल खान व सादिक खान तथा आलोक ने गाली-गलोच करते हुए उसको तथा सहकर्मी शुभम त्रिपाठी व आनंद पांडेय को मारपीटा और फोनकर सफारी सवार अन्य को बुला लिया। धमकी देते भाग निकले। सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुहेल खान व पार्षद धर्मवीर का शांति भंग में चालान किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.