प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रेस्टोरेंट के ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट मालिक और साथी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। नीवां धूमनगंज निवासी राजाराम निषाद के दो पुत्रों में बड़ा 22 वर्षीय अमन निषाद लगभग आठ से कटरा में नेतराम चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उसके साथ तीन और लड़के काम करते थे। बुधवार सुबह अमन कमरे से बाहर नहीं निकला। साथी कर्मचारियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। इस बात की जानकारी रेस्टोरेंट मालिक को हुई तो उसने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.