बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली के फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में स्पाई कैमरे से युवक-युवतियों की वीडियो बनाने का मामले का खुलासा होने के बाद दरोगा ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा कुलवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 फरवरी को करीब 11ः 50 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में स्पाई कैमरे से युवक-युवतियों की वीडियो बनाने पर कुछ लोग जमा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्टोरेंट की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करने वाला युवक सतेन्द्र युवक-युवतियों को सीढ़ी के नीचे बने एक छिपे हुए स्थान पर बैठाता था। वहां उनकी चोरी-छिपे वीडियो बनाई जाती थी। इस तरह की गतिविधियों से खासतौर पर महिलाओं की निजता और सम्मान को ...