बागेश्वर, फरवरी 3 -- बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने जिले में कृषि, रेशम और लघु उद्योग आधारित गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले देवकी लघु वाटिका में स्थापित मूगा रेशम फ्रूट प्लांट का अवलोकन किया। इसके बाद राजकीय रेशम फार्म पहुंचे और निरीक्षक रेशम को निर्देश दिए कि मूगा रेशम के पौधों का रोपण प्राथमिकता से कराएं, ताकि रेशम उत्पादन बढ़ सके। निरीक्षण के अगले चरण में विकासखंड बागेश्वर के नदीगांव स्थित "गोदावरी धूप लघु उद्योग" का अवलोकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...