हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। आजाद समाज पार्टी ने वार्ड 15 जवाहर नगर की अध्यक्ष रेशमा खातून को बनाया है। मंगलवार को वार्ड में सदस्यता अभियान चला कर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। विधानसभा अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि सत्यापन के नाम पर पुलिस प्रशासन लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह उठने से पहले दरवाजे खटखटाए जा रहे हैं। वहीं कारोबारियों और मजदूरों को घंटो पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान आकाश भारती, नफीस अहमद खान, महेश चंद्र आर्य, नवीन, हरीश लोधी, संजय कुमार टम्टा, कमल चंद्र आर्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...