गुरुग्राम, फरवरी 22 -- हरियाणा की ताजा राज्य वित्त लेखा परीक्षा रिपोर्ट (एसएफएआर) ने सरकारी विभागों में वित्तीय कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक की एक डरावनी तस्वीर पेश की है। रेवाड़ी जिला पुलिस के शस्त्रागार से करीब 16 राइफल और पिस्टल गायब या चोरी पाए गए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस द्वारा खरीदे गए सैकड़ों रिफ्लेक्टर्स बिना इस्तेमाल के स्टोर में पड़े-पड़े कबाड़ हो रहे हैं। लेखा परीक्षा रिपोर्ट के दौरान रेवाड़ी जिला पुलिस रिजर्व में हथियारों के स्टॉक और रिकॉर्ड के बीच भारी अंतर पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई हथियार या तो चोरी हो गए हैं या बिना किसी ठोस आधिकारिक जानकारी के बदल दिए गए हैं। गायब हथियारों की सूची इस प्रकार है। इनमें एक पॉइंट 303 राइफल, चार 410 मस्कट, आठ नौ एमएम की पिस्टल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल और दो पॉइंट 38 बोर रिवॉल्वर शामिल ह...