गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- रेवतीपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए रेवतीपुर थाने में अलग से साइबर सेल की स्थापना की है। बुधवार को जमानियां सर्किल के रेवतीपुर थाने में स्थापित इस साइबर सेल का विधिवत शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने किया। साइबर सेल के प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक आबिद अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी टीम में महिला आरक्षी वंदना शुल्ला, नूर मोहम्मद और जितेंद्र पाल को शामिल किया गया है, जो विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। साइबर सेल के सक्रिय होने से अब साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें सीधे रेवतीपुर थाने में दर्ज की जा सकेंगी। इससे पीड़ितों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें शीघ्र राहत मिलेगी। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.