चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को रेल दुर्घटना में जान गवाने वाले स्वर्गीय लंका पूर्ति के गांव माटागुटु पहुंचे, जहां प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय लंका पूर्ति की पत्नी एवं उनके सभी बच्चों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और यूनियन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन की ओर से लंका पूर्ति की पत्नी को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। अर्बन बैंक के डेलीगेट सह चाईबासा सेक्शन के शाखा सचिव लालू कुजूर के द्वारा अर्बन बैंक की ओर से नगद 10,000 रुपये की सहायता राशि दी गई। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने कहा कि ट्रैक मेंटेनर रेलवे की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को...