उरई, नवम्बर 9 -- उरई। रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से रेल संरक्षा की धज्जियां उड़ती नजर आईं। रविवार को स्कूटी सवार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक जीआरपी थाने के आसपास वाहन दौड़ता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कूटी सवार रेलवे पुलिस थाने के बगल से खुली जगह से घुसा। हालांकि सिपाहियों ने जब देखा तो टोका। यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले डायल 100 की गाड़ी भी जीआरपी थाने के बगल में काफी देर तक खड़ी रही। दोपहिया वाहन सवारों के घुस आने के मामले तो कई बार प्रकाश में आ चुके हैं। उ.म. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी झांसी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले का पता किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.