कोडरमा, मार्च 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । पूर्वी सर्किल, कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने धनबाद मंडल के कोडरमा-अरिगडा सेक्शन में खुरगडा और कटकमसांडी के बीच किमी -48.351 से 50.912 के बीच नई डायवर्जन लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मोटर ट्रॉली निरीक्षण व गति परीक्षण किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा व मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस लाइन के बन जाने से परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो. इकबाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.