गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रेल विहार फेस तीन सिद्धार्थ एंक्लेव विस्तार तारामंडल गोरखपुर की नई कार्यकारिणी का राम प्रकाश सिंह को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी अरविंद चंद की निगरानी में रेल विहार फेस थर्ड सिद्धार्थ एंक्लेव विस्तार तारामंडल गोरखपुर के कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में राम प्रकाश सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा, सचिव मकसूदन, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, संपत्ति अधिकारी शुभ्रा सिंह नियुक्त हुए। इसके अलावा वतन सिंह, आर एन वर्मा, मीन बहादुर, गीता त्रिपाठी को सदस्य नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार चंद ने सभी को शपथ भी दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.