बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के चकचई गांव के पास बुधवार सुबह गौर स्टेशन से दो किलोमीटर पूर्व रेलवे गेट के पास एक युवक का शव मिला। शव की पहचान मोहन (42) पुत्र उरैनी निवासी अम्बरपुर थाना गौर बस्ती के रूप में हुई। गौर पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। कैसे और किन परिस्थिति में वह रेलवे लाइन पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, यह किसी को पता नहीं है। मोहन अपने पीछे पत्नी एवं दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इनका रो रोकर बुरा हाल है। गौर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.