मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोनपुर मंडल ने यात्री सुविधाओं के साथ रेल राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2024-25 में कैटरिंग से 42% व वाटर वेंडिंग मशीन से 62% की वार्षिक आय वृद्धि दर्ज की है। वर्तमान में मंडल में कुल 166 कैटरिंग यूनिट्स संचालित हो रहे हैं। इनसे इस वर्ष 1 करोड़ 80 लाख 91 हजार 531 रुपये की वार्षिक आय हुई है। जल आपूर्ति के क्षेत्र में भी मंडल ने बेहतर कार्य किये हैं। इस समय मंडल में 48 वाटर वेंडिंग मशीन यूनिट्स संचालित हैं, जिनसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में 44 लाख 21 हजार 832 रुपये की वार्षिक आय अर्जित की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 62% अधिक है। सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने कहा मंडल को आत्मनिर्भर संस्था के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पित है। हम यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं...