नई दिल्ली।, अगस्त 9 -- Rail Reservation Discount: रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी योजना लॉन्च की है। इसके तहत उन्हें अब टिकट की बुकिंग पर 20 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। आठ अगस्त को एक आदेश जारी करते हुए रेलवे ने इसकी जानकारी दी है। इस नई योजना को 'राउंड ट्रिप पैकेज' का नाम दिया गया है। इसके मुताबिक, अगर कोई यात्री एकसाथ आने-जाने का टिकट बुक कराता है तो उसे 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और टिकट की मारामारी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के मुताबिक, अगर कोई यात्री एक साथ आने-जाने का टिकट बुक कराता है तो उसे वापसी के टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए यात्री का नाम दोनों ही टिकट पर समान होना चाहिए। दोनों टिकट एक ही क्लास के होने चाहिए। इसकी शुरुआत 13 अक्तूबर से होगी। 1 दिसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.