धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रेलवे परिसर या ट्रेनों में यदि किसी यात्री का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऐसे गुम मोबाइल को ढूंढ़ने का बीड़ा उठाया है। आरपीएफ ने इसके लिए दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ साझेदारी की है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) में एक पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद यह पहल की गई है। यह जानकारी गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने दी। सीपीआरओ ने बताया कि अपना गुम मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए यात्री इसकी रिपोर्टिंग रेल मदद या 139 डायल के जरिए कर सकते हैं। यदि यात्री एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहते तो उन्हें सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। सीईआईआर पंजीकरण का विकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.