मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल मदद पर यात्रियों की मदद करने में पूर्व मध्य रेलवे पहले पायदान पर है। पूमरे रेल मदद व पोर्टल पर मिली शिकायतों पर महज चार मिनट में प्रतिक्रिया दे देता है। 12 से 15 मिनट में शिकायतों का समाधान भी कराता है। इस कारण वर्ष 2024-25 में रेल मदद पोर्टल पर 6,218 यात्रियों ने वाणिज्य विभाग को उत्कृष्ट फीडबैक दिया है। जबकि, 2023-24 में यह संख्या 5,418 थी। रेल मदद एप की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड ने रेल मदद पोर्टल पर औसत प्रथम प्रतिक्रिया समय (एफआरटी) दस मिनट निर्धारित किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूमरे में औसत प्रथम प्रतिक्रिया समय चार मिनट थी। वाणिज्य विभाग के अलावा विद्युत विभाग को भी बेहतर कार्यों के लिए रेल मदद पोर्टल पर निपटाए गए शिकायतों के लिए वर्ष 2024-25 में 'उत्कृष्ट फीडबैक की संख्य...