मुख्य संवाददाता, मई 22 -- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दो दिवसीय बिहार दौरा गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान वे एक साथ बिहार को रेलवे से जुडी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। वैष्णव गुरुवार रात को पटना पहुंच जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा। शुक्रवार को वे पटना से मुंगेर तक ट्रेन से सफर करेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। जमालपुर में शुक्रवार को वे कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का गुरुवार ( आज) रात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका रात्रि विश्राम पटना में होगा। रेल मंत्री का मुख्य दौरा शुक्रवार को शुरू होगा। वे सुबह 8.30 बजे पटना से मुंगेर तक ट्रेन से सफर कर जाएंगे। बाद में उनका 11 बजे दिन से रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करने का कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.