बरेली, फरवरी 16 -- पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.यूएस नाग के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे चिकित्सालय में अंतः विभाग इनडोर गेम का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में सुबोध कुमार तथा महिला वर्ग में मनोरमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया, स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन जरूरी है, जिसके लिए खेल बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, डॉ. नेहा सक्सेना, डा. प्राची वर्मा तथा डा. यूसरा हसन एवं अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ आदि ने खेल कूद प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...