दुमका, जून 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के शैक्षणिक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद शुरू हुई रेल प्रोजेक्ट मासिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थी और शिक्षक दोनों परेशान हैं। परीक्षा के लिए समय पर प्रिंटेड प्रश्न पत्र नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखने पड़ रहे हैं। इससे परीक्षा की निर्धारित अवधि ढाई घंटे से बढ़कर तीन घंटे तक हो जा रही है। भीषण गर्मी और नियमित बिजली आपूर्ति न होने से बच्चों को लंबी अवधि तक परीक्षा देने में कठिनाई हो रही है। कई विद्यार्थी गर्मी और असहज वातावरण के कारण अस्वस्थ भी महसूस कर रहे हैं। बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठाड़ी में शिक्षक भरत कुमार मंडल ने बताया कि यदि समय पर प्रश्न पत्र मिल जाता तो न बच्चों को अधिक देर तक बैठना पड़ता और न ही शिक्षकों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.