प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बाढ़ के पानी के साथ अब रेलवे पुलों से भी पल-पल की अपडेट निकलने लगी है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में 12 प्रमुख नदियों पर बने 20 रेल पुलों पर जलस्तर निगरानी प्रणाली सक्रिय कर दी है। ये प्रणाली हर क्षण नदी के जलस्तर की जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचा रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति में ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रयागराज में यमुना में तेजी से पानी बढ़ रहा है। रविवार को रेल पुल का एक फोटो खूब शेयर हुआ जिसमें पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। हालांकि रेलवे की तरफ से अभी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आधुनिक तकनीक की मदद से सभी रेल पुल पर निगरानी की जा रही है। अभी स्थिति सामान्य है। इसी तरह फाफामऊ ...