प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को डीएफसीसीआईएल प्रयागराज के परिचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) का निरीक्षण किया। दैनिक रेल परिचालन में लागू किए गए विभिन्न कठोर और उन्नत सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग और दूरसंचार, ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक और ट्रैक्शन पावर कंट्रोल टीम के अधिकारियों से बातचीत की। प्रमुख तकनीकी विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल की। ओसीसी-प्रयागराज में तैनात डीएफसीसीआईएल के कर्मचारियों की विशेषज्ञता की सराहना की। पेशेवर कामकाजी माहौल, विभागों के बीच समन्वय और पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारे में माल की आवाजाही के केंद्र के रूप में ओसीसी की भूमिका की प्रशंसा की। डीएफसीसीआईएल की ओर से प्रयागराज के देवेंद्र सिंह, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.