मधुबनी, मार्च 19 -- खजौली (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर खजौली-ललित लक्ष्मीपुर हॉल्ट के बीच ठाहर में पुलिया पर बुधवार सुबह दो भागों में पटरी टूटी दिखी। की-मैन की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर सुबह करीब आठ बजे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी ने घटनास्थल पर 30 किमी/घंटे का गति अवरोधक कॉसन सतर्कता का बोर्ड लगाया। टूटी हुई रेल पटरी के दोनों ओर प्लेट की पट्टी लगाकर आवागमन को शुरू कराया गया। कर्मियों का कहना है कि अगर समय से इसकी जानकारी नहीं होती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। रेल अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह ट्रैक की पेट्रॉलिंग के दौरान की-मैन की नजर दो खंडों में टूटी रेल ट्रैक पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना पर खजौली स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद टूटी पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.