बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेल का मान्यता प्राप्त पूर्व मध्य रेल एम्पलाइज यूनियन के गढ़हरा शाखा का प्रतिनिधि मंडल रेलवे सामान्य भंडारा डिपो, गढ़हरा पहुंच कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुआ। यहां विभिन्न कैडर विभाग के कर्मचारियों से मिलकर विभिन्न मुद्दों का अवलोकन किया। मौके पर शाखा सचिव कृष्णकान्त, अध्यक्ष पप्पू कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत महतो,संयुक्त सचिव अनिल चौधरी, संयुक्त सचिव नबोध कुमार, कोषाध्यक्ष राधे मंडल, कार्यकारी सदस्य सुरज कुमार,संगठन मंत्री संजीत कुमार, मंडल सहायक सचिव अजीत कुमार, जोनल प्रतिनिधि संजीव कुमार आदि थे। नेताओं ने सामान्य भंडार डिपो गढ़हरा के सहायक सामग्री प्रबंधक दामोदर साह को बुके भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा...